अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, जय भीम के नारों से गूंजा कस्बा
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजलदेसर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली मेघवाल भवन नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से रवाना हुई जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए आथुना बास पहुंची। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। डीजे रथ के साथ युवा पूरे उत्साह के साथ “जय भीम” के नारे लगाते हुए शामिल हुए, जिससे पूरा कस्बा गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे रैली शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सैकड़ो व्यक्ति मौजूद रहे ।