गुणे के नीचे दबने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)22मई। ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर से गुणा खाली करते समय गुणे के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई।
उसके बाद मृतक के परिजनों ने ईंटा भट्टा मालिक सहित तीन जनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए खाजूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।थानाधिकारी विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई की रात को करीब 9 बजे के आसपास चक 2 केजेडी स्थित डेलू ईंट भट्टे पर चक 6 बीडीबी निवासी निरंजनसिंह (21) पुत्र करनैलसिंह रायसिख ट्रैक्कर-ट्रॉली से गुणा खाली कर रहा था। इस दरम्यिान निरंजनसिंह गुणे के नीचे दब गया। जिससे दम घुटने से मौत हो गई। उसके बाद मृतक के पिता करनैलसिंह ने ईंट भट्टा मालिक दलीप डेलू, कृष्ण कुमार व ईंट भट्टा मुनीम के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने धारा 302, 201, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

You might also like