इंटक के अध्यक्ष बने गुर्जर

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। खेतड़ी नगर निवासी शीशराम गुर्जर को हिंदुस्तान कॉपर ठेकेदार मजदूर संघ (इंटक) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने सौंपी है। शीशराम गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान ने उन्हें हिंदुस्तान कॉपर ठेकेदार मजदूर संघ (इंटक) के अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया है। इस संबंध में इंटक राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है। गुर्जर ने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा श्रमिक हितों के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

You might also like