हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । कस्बे के जोहड़ वाले बालाजी मंदिर, अंजनी माता मंदिर, आशापूर्ण हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में हनुमान जी के खीर-चूरमे व नारियल का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में धोक लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जोहड़ वाले बालाजी मंदिर के पुजारी खींवकरण शर्मा ने बताया कि रात्रि को मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अनेक गायक कलाकारों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। लोग देर रात्रि तक भजनों का आनंद लेते रहे। सुबह श्रद्धालुओं को स्वामणी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में मेला भी भरा।

You might also like