लाखों की हेरोईन जब्त, तीन गिरफ्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस ने कारवाई करते हुए लाखों रूपए की 145 ग्राम शुद्ध हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर ओम प्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा तथा नोखा वृत्ताधिकारी जनरैल सिंह के निकट सुपरविजन में यह कारवाई की गई। नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए रोड़ा निवासी श्रवणराम, लक्ष्मण राम और श्री राम विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण का अनुसंधान जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी द्वारा किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

You might also like