विवेकानंद बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

ललित दाधीच

राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे देशभर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसी के तहत राजलदेसर में स्वामी विवेकानंद बस्ती के आदर्श विद्या मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया जिसमें भद्रकाली शक्तिपीठ दंडी स्वामी जोगेंद्राश्रम महाराज के शिष्य शिवेन्द्राश्रम महाराज, पुष्करनाथ महाराज की बगीची के संत सुरजीत नाथ महाराज, गंगा नाथ बगीची के संत नंदी नाथ महाराज, सीकर विभाग व्यवस्था प्रमुख सरदारशहर के पवन कुमार सैनी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम से पूर्व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से हिंदुओं में आपस में प्रेम भावना भाईचारा एवं बच्चों में संस्कार लुप्त होते जा रहे हैं ये बहुत चिंता का विषय है उन्होंने कहा भगवान श्री राम , श्री कृष्ण ने वर्षों  तपस्या की थी तब जाकर आज श्री राम श्री कृष्ण का जयकारा लगाया जा रहा है । इसी के तहत उन्होंने कहा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें साथ ही उन्होंने शिक्षा पद्धति पर भी अपने विचार व्यक्त किया कहा कि शिक्षा ही बच्चों को अच्छे मार्ग पर ले जा सकती है इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हिंदू सम्मेलन के बारे में कहा इस तरह के हिंदू सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित होने चाहिए । कार्यक्रम में पवन कुमार सैनी ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पंच परिवर्तन के नियम अपनाने के बारे में बताते हुए कहा कि कुटुंब परिवार के तहत साथ रहे एवं पर्यावरण क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें एवं मानवाधिकार सरकार के नियमों का पालन करें साथ ही पवन कुमार सैनी ने कहा पूरे देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी के तहत अपने परिवार में किस तरह से अच्छे संस्कार ग्रहण करना एवं अपने बच्चों के भविष्य के बारे में विचार करना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम से पूर्व आए हुए संतों का शॉल, दुपट्टा भारत माता का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया । कार्यक्रम में ओमप्रकाश पारीक , धनराज सेन, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण स्वामी पुरुषोत्तम मारू आनंदीलाल शर्मा, बिड़दीचंद प्रजापत , किशोर पारीक, सांवरमल , खेमराज , रतनलाल बारूपाल , हंसराज माली , मांगीलाल प्रजापत , प्रकाश भार्गव, आदि उपस्थित रहे ।

You might also like