विश्व पायलट दिवस मनाकर किया सम्मानित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में मंगलवार को विश्व पायलट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आपातकालीन सेवा 108, एम्बुलेस व 112 के असली हिरो विश्व पायलेट दिवस पर पायलेट एंव ई एम टी के जज्बे को सलाम किया गया । ये पायलट जो लाखों जिंदगियो को सुरक्षित आपातकाल के समय होस्पिटल तक पहुंचाने का काम करते है खराब मौसम हो या कोई तकनिकी चुनौती, इनकी सुझबुझ और जिम्मेदारी की बदौलत ही हम अपने आप को सुरक्षित महसुस करते है। पायलेट दिवस के मौके पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कमल कुमार यादव एवं प्रोग्राम मेनेजर भरत भूषण शर्मा व ईएमई भवनेश शर्मा के द्वारा 112 पायलेट भूपेन्द्र सिंह, 108 पायलेट महेश शर्मा व सुबेदार जाट, ईएमटी रामकुमार को सम्मानित किया गया।