कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारम्भ सैकडो श्रद्धालु उमडे
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के श्री गोविन्द बसी पैराडाईज स्थल पर गुरुवार से सात दिवसीय श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कथा वाचक आचार्य गोविन्द भैया वृंदावन वाले के सानिध्य में प्रारम्भ हुई। कथा वाचक आचार्य गोविन्द भैया ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत श्रवण मात्र से ही अनेक धार्मिक पुण्य मिलते है। भगवान कृष्ण की महिमा लीलाओं सहित अनेक का वर्णन किया। इससे पहले आजाद चौक के पास चौपड बाजार में गोपीनाथ राजा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकडों महिलाओ ने हिस्सा लिया। बैण्ड बाजे पर भजनों की प्रस्तुति पर निकाली गई कलश यात्रा में महिलाए भजनों पर झूमती हुई । विभिन्न बाजारों से होते हुए यह यात्रा गोविन्द बंशी पैराडाइज में पहुंची। इस दौरान अनेक जगहों पर कलश यात्रा का पुष्पों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दोपहर तीन बजे से भागवत कथा का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा वाचक गोविन्द भैया ने किया। इस दौरान आयोजकर्ता बाबू लाल किकरतल्ला, रामअवतार, अमितं शर्मा कमल साबु, ओम प्रकाश लालू कोरखन्या शंकर लाल शर्मा, पवन कुमार किकरतल्ला, सतीश जागिड सहित संकडो महिला पुरुष मौजूद थे।