नीट पीजी में महला को मिली सफलता
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। दादियारामपुरा निवासी डॉ दिनेश कुमार महला ने राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2026 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 31 अक्टूबर को जारी प्रथम राउंड की सीट आवंटन सूची में उन्हें ऑल राजस्थान मेरिट रैंक 114 प्राप्त हुई है तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में एमडी (पीडियाट्रिक्स) की सीट आवंटित हुई है। डॉ दिनेश कुमार महला पुत्र शंकर लाल महला, लाडू वाली ढाणी, दादियारामपुरा के निवासी हैं। वर्तमान में वे मेडिकल ऑफिसर के पद पर एसडीएच रींगस में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।