सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । विश्व योग दिवस के अवसर पर राजलदेसर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा भारतीय स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद के सान्निध्य में योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ललित प्रजापत, भगवती देवी प्रजापत एवं निकिता प्रजापत ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा बैंद, भाजपा जिला महामंत्री भारती मुद्गल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रजापत भाजपा जिला प्रवक्ता पवन बोथरा पड़िहारा मंडल प्रभारी मदन दाधीच, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी, पवन मारू शिव भगवान सोनी, पार्षद , रामलाल खटीक मुकेश श्रीमाल, रतनलाल बारूपाल, ख्यालीराम रेगर, जुगल भार्गव गौरव दाधीच, विशाल, जयप्रकाश विनायक विकास चौरड़िया, रामावतार पांडे राजेंद्र सोनी सरोज मारू, मधु श्रीमाल, मनोज घोंसल कमल दूगड़ अरिहंत जैन पुष्पा चिडालिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से योग प्रशिक्षिका निकिता प्रजापत का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। शिखा बैद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।