शिक्षा जगत में सीसीए स्कूल शिक्षा में, फिर बनी सिरमौर
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न ) | शहर की सीसीए स्कूल एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र में सिरमौर बनकर उभरी है। संस्थान के निर्देशक अजय सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणाम में उनके विद्यालय की बालिका सिम्स निठारवाल पुत्री मुकेश निठारवाल 10वीं बोर्ड में 99.17 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। सह निदेशक कविता सक्सेना ने बताया कि संस्थान के 12 छात्र-छात्राओं ने 95% से अधिक अंक एवं 40 विद्यार्थियों ने 90% अंक एवं 86 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जैसे ही परीक्षा परिणाम की जानकारी लोगों को मिली तो बढ़िया का सिलसिला प्रारंभ हो गया। संस्थान के विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के परिसर में उत्सव मनाया गया। जिसमें कृष्ण कुमार छीपा, झाबरमल निठारवाल, मंजू राठौड, रघुवीर सिंह तंवर, महेंद्र महला, रेखा चौधरी अर्जुन राजोरिया प्रदीप सैनी भागचंद कुमावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।