सिमसिया बीदावतान में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। तहसील के निकटवर्ती ग्राम सिमसिया बीदावतान में रविवार को विधायक निधि सहित विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक परमेश्वर लाल मेघवाल ने की। विधायक गोदारा ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें आम गुवाड़ से पोखरणा जोहड़ तक बरसाती पानी निकासी नाला निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड निर्माण, मेघवाल बस्ती में सामुदायिक भवन, सार्वजनिक कुएं के पास थ्री फेस ट्यूबवेल, अम्बेडकर भवन में टीन शेड, बस स्टैंड पर विश्राम गृह तथा सांसी मोहल्ले में सिंगल फेज ट्यूबवेल निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इस दौरान विधायक पूसाराम गोदारा ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमसिया बीदावतान में एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक पूसाराम गोदारा सहित उपस्थित अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, भानीराम मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा एवं विजय कुमार माली ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर धन्नाराम कालेर, रतन लाल मेघवाल, जुहारा राम नायक, भागीरथ कालेर, भगवाना राम कालेर, पूर्णाराम कालेर, दुर्गाराम मेघवाल, जगदीश नाई, भगवानाराम ठोलिया, मन्नीराम कालेर, धन्नाराम मेघवाल, भंवर लाल मेघवाल, हरखा राम कालेर, चेतन नायक, भागूराम कालेर, डूंगर राम प्रजापत सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।