नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा 75 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय प्रवासियों की संस्था सुजानगढ़ नागरिक परिषद् कोलकाता द्वारा रविवार को विभिन्न सौजन्य सहयोगियों द्वारा प्रदत्त 75 लाख रूपए के विकास कार्यों का समारोह पूर्वक लोकार्पण हुआ। परिषद् के सचिव सीए आदित्य कोठारी ने बताया कि गोपाल गौशाला में लगभग बीस लाख, सरकारी अस्पताल में पांच लाख और सुजानगढ़ नागरिक परिषद् उच्च माध्यमिक विद्यालय में पचास लाख रूपये के विकास कार्य करवाएं गये। गोपाल गौशाला प्रांगण में टीन शेड, फर्श निर्माण कार्य और पर्यावरण संरक्षण कार्य के लोकार्पण मुख्य अतिथि आयुष झंवर ने किया। परिषद् के अध्यक्ष सुनील कुमार डोसी, सचिव सीए आदित्य कोठारी, जगदीश जालान, गौशाला अध्यक्ष माणकचन्द सराफ, मंत्री महावीर बगड़िया मंचस्थ रहे। इसी प्रकार राजकीय बगड़िया चिकित्सालय में कमला देवी, कमलेश, भरत डूंगरवाल द्वारा नवीनीकृत कॉटेज रूम सेक्शन के लोकार्पण संयुक्त निदेशक डॉ. अजय चौधरी ने किया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सुजानगढ़ नागरिक परिषद् द्वारा किये जा रहे कार्य महत्वपूर्ण है। पीएमओ डॉ. पुरूषोत्तम करवा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. सुनील मीणा, डॉ. विजय बगड़िया, डॉ. रवीन्द्र कड़ेल, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. महिपाल आदि का सुजानगढ़ नागरिक परिषद् के अध्यक्ष सुनील कुमार डोसी व अन्य लोगों ने अभिनंदन किया।

इसी प्रकार सुजानगढ़ नागरिक परिषद् उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित फर्नीचर युक्त पांच कमरों, बरामदा और टायलेट के डायमंड ब्लॉक उद्घाटन सांसद राहुल कस्वा ने किया। इस अवसर पर कस्वा ने कहा कि शिक्षा के लिए किए जाने वाला हर छोटा- बड़ा कार्य महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सुजानगढ़ नागरिक परिषद् के जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। समारोह के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि परिषद् की हीरक जयंती पर बना यह डायमंड ब्लॉक हमेशा मातृभूमि के प्रति भामाशाहों के समर्पण की याद दिलाता रहेगा। उदघाटनकर्ता बैंगलोर प्रवासी प्रसिद्ध उद्योगपति नरपतसिंह चोरड़िया ने कहा कि मेरे लिए आज का यह दिन बहुत सम्मान और गौरव का हैं। निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, एसीबीओ रणजीत भींचर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

 

सचिव सीए आदित्य कोठारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और परिषद् के अध्यक्ष सुनील कुमार डोसी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य महमूद हसन और स्टॉफ सदस्यों ने सुजानगढ़ नागरिक परिषद् कोलकाता को अभिनंदन पत्र भेंट किया। संचालन साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने किया। आगन्तुकों का स्वागत सह सचिव सुशील ओसवाल, सुशील कोठारी, राजेश डोसी, खड़ग सिंह बांठिया, अमरसिंह भूतोड़िया, महबूब राव, लक्ष्मण खत्री, भागीरथ गोदारा, पिंकू सराफ, जगदीश जालान, महेश सोमानी, तरूण लोढ़ा, कमल तापड़िया, कैलाश सराफ, विद्याप्रकाश जांगिड, रविकांत मूंधड़ा आदि ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट सहयोगियों और विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कमल दाधीच, दीनदयाल पारीक सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You might also like