धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कस्बे की आईजीएनपी परिसर में आयोजित उपखण्ड समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र बुडानिया व एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली व सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में विधायक नरेंद्र बुडानिया, एसडीएम प्रियंका कड़ेला, बीडीओ छगनलाल छिम्पा, ईओ अजय प्रताप, सीबीईओ बबलेश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रियंका बानो आदि अतिथियों ने समाजसेवी अमरसिंह चारण, सीबीईओ बबलेश शर्मा, नायब तहसीलदार बजरंग सिंह, सहायक अभियन्ता रितु कुमारी, कानिस्टेबल जोधराज, भवानी सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ लिखमाराम शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विकास खत्री, भामाशाह प्रेरक केशरी चन्द सोनी, हनुमान सामोता, प्रधानाचार्य पुनम चन्द वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, विद्यार्थियों, खिलाद्यिडय़ों, प्रतिभाओं, समाजसेवियों व वीरांगनाओं को प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रियंका कड़ेला, नगरपालिका कार्यालय में ईओ अजय प्रताप सिंह, पंचायत समिति कार्यालय में बीडीओ छगनलाल छिम्पा, उप जिला अस्पताल में पीएमओ डॉक्टर देवीलाल जोशी, संजीवनी हॉस्पिटल में डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व डॉ. भावना शर्मा, डीएसपी कार्यालय में डीएसपी रोहित सांखला, पुलिस थाने में सीआई पुष्पेन्द्रसिंह, सीबीईओ कार्यालय में सीबीईओ बबलेश शर्मा, कृषि विभाग कार्यालय में कृषि अधिकारी सविता बुडानिया, वन विभाग कार्यालय में रेंजर सुरेंद्रसिंह, पीएचईडी कार्यालय में एक्सईएन राजेश जांगिड़, पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एईएन विजयप्रताप कस्वां, एमजेडी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मूलचंद व क्षत्रिय विकास संस्थान में अध्यक्ष एडवोकेट गजराजसिंह राजवी ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार कस्बे के सुभाष गुरुकुल में समाजसेवी अमरसिंह चारण व निदेशक सुभाष चारण, सोनी नर्सिंग इंस्टिट्यूट में निदेशक जंवरीमल सोनी, राजीव सोनी, अमीचन्द मेमोरियल टीटी महाविद्यालय में निदेशक नोरंगराम रूलानिया, मॉडर्न प्रिंस स्कूल में निदेशक पोकरराम पूनिया, मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविन्द्र पूनियां, टैगोर स्कूल में निदेशक कृष्ण कस्वा, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अक्षय सहारण, जयपुर पब्लिक स्कूल में निदेशक पूर्णमल चौधरी व प्रधानाचार्य धर्मपाल खोथ, लॉड्र्स स्कूल में निदेशक शंकरलाल सगतानी व संजय सगतानी, अलायला गांव के राउमावि में प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में संस्थाप्रधान अमरकला व नत्थूराम चाहर ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।