पत्रकारिता के क्षेत्र में मधु दहिया को उपखंड स्तर पर सम्मान

संजय सोनी 

झुंझुनूं (नवयत्न)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुहाना में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में दैनिक नवयत्न व यशदीप खबर की बुहाना रिपोर्टर मधु दहिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से सामने रखने के लिए मधु दहिया को सम्मान मिला।

समारोह में विधायक श्रवण कुमार, एसडीएम शंकुतला, डीएसपी नोपाराम भाकर, बीडीओ अशोक कुमार, सीबीआई वेदप्रकाश, तहसीलदार बाबूलाल जाट, ईओ सुरेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

सम्मान मिलने पर मधु दहिया ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें क्षेत्र की जनता से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

You might also like