अधूरी सूचना देने पर दांता ईओ को सूचना आयोग ने किया तलब

निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान सूचना आयोग ने आरटीआई के तहत मांगी गई अधूरी एवं अपूर्ण सूचना उपलब्ध करवाने के मामले में नगरपालिका दांता के अधिशाषी अधिकारी को नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर को कोर्ट नंबर-2 जयपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले के अनुसार कमल कुमार सैनी ने नगरपालिका दांता के अधिशाषी अधिकारी से आय-व्यय से संबंधित आवश्यक एवं प्रमाणित जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी थी। आरोप है कि लोक सूचना अधिकारीध्अधिशाषी अधिकारी की ओर से मांगी गई जानकारी पूरी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके बाद आवेदक ने राजस्थान सूचना आयोग में द्वितीय अपील प्रस्तुत की। मामले पर सुनवाई करते हुए आयोग ने अधिशाषी अधिकारी को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

You might also like