सघन नाकाबंदी अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के बाईपास मार्ग हाईवे पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। अभियान के तहत निम्बी रोड, कोर्ट चौराहा और तिरपाल मंडी क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की गई। सीआई शिंभू दयाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान के निर्देशानुसार नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की जांच करते हुए कई वाहनों से अवैध काली फिल्म उतरवाई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

You might also like