मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण, एक्सपायर्ड मसाले, कोल्ड ड्रिंक व चाशनी नष्ट करवाई
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजलदेसर में विभिन्न मिष्ठान भंडारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ.सफाई भंडारण व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की जांच की गई।
टीम ने जोधपुर मिष्ठान भंडार, मनोज कुमार मिष्ठान भंडार, सुमन मिष्ठान भंडार एवं बालाजी मिष्ठान, अन्नपूर्णा रसोई, पप्पू मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान के.के. मसाला हाउस से एक्सपायर्ड मसालों के 75 पैकेट, जोधपुर मिष्ठान भंडार से 10 लीटर चाशनी तथा सुमन मिष्ठान भंडार से 7 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिली। टीम ने मौके पर ही उक्त सामग्री को नष्ट करवाया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता, भंडारण एवं गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी संचालकों को एफएसएसएआई के खाद्य सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण एवं कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, डॉ. कुलदीप खटोड़, अशोक घोटिया, सुरेंद्र डूडी, मूलचंद मीणा, आशा गुर्जर, डॉ अनिल, डॉ. प्रकाश नागौरा, राम अवतार शर्मा, हरीराम एवं पूजा सैनी सहित टीम के सदस्य शामिल रहे। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को साफ.सफाई बनाए रखने, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।