आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 टीमें ले रहीं भाग

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । युवा भारतीय स्टेडियम में आज आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट प्रेमी विक्रम शर्मा, स्टेडियम प्रभारी लाभचंद सोनी तथा आयोजन समिति के सदस्य अनिल देवड़ा, प्रियांशु शर्मा व राहुल स्वामी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स राजलदेसर और राठौड़ क्लब लुणासर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राठौड़ क्लब लुणासर ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजलदेसर टीम 84 रन ही बना सकी। इस प्रकार लुणासर टीम ने 22 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
आयोजन समिति के प्रियांशु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। विजेता टीम को ₹41 हजार एवं उपविजेता टीम को ₹25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को ₹3100 नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को भी ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

You might also like