आईपीएल के 4 महीने तक होने के आसार कम
गृह मंत्रालय ने रविवार रात लॉकडाउन के चौथे फेज के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की मंजूरी तो दी। लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध कम से कम 31 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में घरेलू और विदेशी दोनों खिलाड़ी यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसलिए इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के अगले 4 महीने तक होने के आसार कम हैं। बीसीसीआई ने भी बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार ने 31 मई तक हवाई यात्रा पर लगी पाबंदियों को जारी रखा है। ऐसे में बोर्ड खिलाड़ियों की ट्रेनिंग या टूर्नामेंट शुरू करने को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगा। हम जल्दबाजी में ट्रेनिंग नहीं शुरू करेंगे: बीसीसीआई बोर्ड कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने कहा ने कहा, हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा अहम है। ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, जिससे कोरोना से निपटने की भारत की कोशिशों पर असर पड़े। भारत में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह 15 जून तक ही सक्रिय हो पाता है। इस बार भी केरल में मानसून 4 दिन की देरी से आएगा। आईपीएल के संदर्भ में बात करें तो मानसून को देखते हुए जून से मध्य अक्टूबर तक इसका भारत में होना लगभग नामुमकिन है।
।