खेतड़ी जेल से कैदी व स्टाफ के लिए कोरोना सैंपल
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)29 मई। झुंझुनूं जेल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने खेतड़ी जेल में भी सख्ती कर दी है। किसी भी कैदी को अंदर बाहर ले जाने पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है सोशल डिस्टेंस, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने बताया कि झुंझुनूं जेल में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद खेतड़ी जेल में भी कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को 29 कैदी व 20 जेल स्टाफ के कोरोना सैंपल लिए गए हैं।
इस दौरान डॉक्टर शेर सिंह निर्वाण, कंपाउंडर जयप्रकाश यादव, लैब सहायक सत्येंद्र ने कैदियों की स्क्रीनिंग कर आईएलआई से ग्रसित कैदियों को उपयुक्त चिकित्सक परामर्श देकर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई। लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, अशोक कुमार की टीम ने कोरोना सैंपल संग्रहण किया। इस मौके पर जेलर शंकरलाल, हैड कांस्टेबल मुरली मनोहर मौजूद रहे।