मंत्री मास्टर भंवरलाल के जल्द स्वस्थ होने को लेकर तोलियासर गांव में किया गया यज्ञ
सालासर,(दिनेश स्वामी)29 मई। केबिनेट मंत्री व सुजानगढ़ विधायक मास्टर भंवरलाल के स्वास्थ्य सुधार हेतु तोलियासर गांव में ग्रामीणों ने बालाजी मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। भागीरथ बिजारणियां ने बताया कि लॉक डाउन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाकर ग्रामीणों द्वारा गांव के बालाजी मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ में नरेश गोदारा, जवाहरमल बिजारणियां, बलवन्तसिंह, झाबरसिंह, प्रमेश्वर मेघवाल, पवन कुमार, किशनाराम, भगवानाराम, शिशपाल, पोखराम बिजारणियां, सुगनाराम गोदारा, प्रमेश्वरदयाल स्वामी, जगदीश प्रसाद प्रजापत, मोहनलाल, धनाराम, मदनलाल, तुलछाराम, तिलोक बिजारणियां, पन्नाराम, माणकचन्द शर्मा आदि ने आहुति देकर बालाजी महाराज से मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।