चार आरोपियों के जमानत आवेदन खारिज

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)16 मई। सुजानगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपाल जाट ने प्राईवेट पार्ट जांघों पर लोहे के गर्म सरिये से डाम लगाने के आरोपी मुनीनाथ, भंवरनाथ व लिछूनाथ निवासीगण गांव घंटियाल का तीसरी बार जमानत आवेदन खारिज किया है। प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक डॉ. करणीदान चारण ने की। इसी प्रकार न्यायालय ने बलात्कार के एक आरोपी बाबूलाल पुत्र नत्थूराम नायक निवासी गांव बडाबर का जमानत आवेदन भी तीसरी बार खारिज किया है।

You might also like