ज्वैलर्स से लूट मामला: आठ दिन बाद भी नहीं लगा लुटेरों का कोई सुराग

 

डी के सैनी
जयपुर (दैनिक नवयत्न ) । प्रताप नगर थाना इलाके में गत 14 फरवरी को ज्वैलर से साथ हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ आठ दिन भी खाली नजर आ रहे है। हालांकी इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लगी।
गौरतलब है कि गत 14 फरवरी की रात को 8 बजे आरयूएचएस के पास श्योपुर निवासी रामनिवास सैनी कार से घर जा रहे थे,इसी दौरान स्विफ्ट कार में आए कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और तीन शातिर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। इस पूरी घटना का 70 मीटर दूरी खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

राहगीरों ने भी नहीं की मदद

इस वारदात में 32 सेकंड के इस वीडियो में वारदात साफ दिखाई दे रही है। एक बदमाश ज्वैलर्स की कार के आगे के शीशे पर डंडे बरसाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहा है। तीसरा निगरानी कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के दौरान वहां से एक बाइक, चार कार और एक ऑटो गुजरा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका।

फुटेज के आधार पर पुलिस कर रहीं है आरोपियों की पहचान

इस वारदात को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि 7 दिन बीतने के बावजूद मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने त्वरित गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि कार सवार बदमाशों ने 2 दिन इलाके की रेकी की थी। भागने का खाली रूट भी चुन लिया था, ताकि कोई पीछा करें तो भी आसानी से फरार हो जाए। वारदात के अक्षय पात्र क्षेत्र से होते हुए रिंग रोड की ओर गए और गायब हो गए।

You might also like