“झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” जन संघर्ष अभियान

संजय सोनी

झुंझुनूं (नवयत्न ) । शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा संचालित “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” जन संघर्ष अभियान के अन्तर्गत रेलमंत्री को लिखो पोस्टकार्ड कार्यक्रम में गुजरात राज्य के सूरत, नवसारी, वलसाड एवं वापी आदि शहरों में बसे हुए झुंझुनूं जिले के 34,466 प्रवासियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पोस्टकार्ड भेजकर झुंझुनूं के रेलवे स्टेशन को रेलवे जंक्शन बनाने की मांग की।

शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 4, 5 एवं 6 मई को चले तीन दिवसीय कार्यक्रम में सूरत से 18,755, नवसारी से 4,077, वलसाड से 6,289 एवं वापी से 5,345 प्रवासियों ने रेलमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे।

समिति को फैडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एण्ड टैक्सटाइल एसोसियेशंस (फोस्टा) एवं श्री श्याम मन्दिर सूरत धाम के अध्यक्ष श्री कैलाश हाकिम का समर्थन मिला। हाकिम ने सरकार से इस मांग को पूरा करने की अपील की।

उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रदीप जालान, भवानी शंकर जालान, लक्ष्मीकांत टीबड़ेवाल, प्रमोद कुमार मोदी, अमन प्रमोद मोदी, झुंझुनूं प्रगति संघ सूरत इकाई के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चन्द्र पंसारी, चंडीप्रसाद पंसारी एवं विश्वनाथ पचेरिया ने “लिखो रेलमंत्री को पोस्टकार्ड कार्यक्रम में उत्साह से साथ दिया।

अग्रवाल ने बताया कि “वापी” में सुरेन्द्र सैनी, नरेश कुमावत, प्रहलाद धाबाई, मुकेश जांगिड़, राजेश सर्राफ, मंजू चाहर, अर्पणा पारीक, विमला जोशी, कल्पना सेन एवं राखी गुप्ता।
“वलसाड़” में संगीता टेलर, मोहम्मद आरिफ खान, मुस्तफा पीरजी, राधेश्याम खटीक, मोहन सिंह शेखावत, गीता प्रजापत, नेहा शर्मा, अंजू पायल व कविता तुलस्यान।
“नवसारी” में प्रताप सिंह चौधरी, हरदेव छापौला, मोहम्मद अली काजी, राजू सिंह मीणा, शेर सिंह पूनिया, अनिता शर्मा, मोहिनी देवी केडिया, रंजना नवलगढिया का पोस्टकार्ड अभियान में सराहनीय योगदान रहा।

You might also like