महेश जोशी बने अभियान के चूरू जिला संयोजक
चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। भाजपा संकल्प से सिद्धी न्यू इंडिया महाभियान के प्रदेश संयोजक लोकेश चतुर्वेदी ने चूरू जिला संयोजकों का मनोनयन किया है।
जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अनुशंसा पर जिला संयोजक के लिए महेश जोशी (रतनगढ़) तथा चूरू जिला संयोजक (महिला) के लिए सुरभि पांडे (सुजानगढ़) को मनोनीत किया गया है।