क्रेसर संचालक ने मंथली नहीं दी तो एक दर्जन युवकों ने की तोड़फोड़

मोबाइल व नकदी लेकर हुए फरार

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)22 मई। उपखंड के रामकुमारपुरा में क्रेसर पर मंथली नहीं देने की बात को लेकर क्रेसर पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। क्रेसर के संचालक ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में नकदी, मोबाइल चोरी करने व तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। क्रेसर संचालक पवन मील ने बताया कि उसका रामकुमारपुरा में वीस इंफ्रा स्टोन के नाम से क्रेसर है। आए दिन क्रेसर पर असामजिकतत्व रूपयों की डिमांड कर झगड़ा करते है। जिसको लेकर पुलिस को भी अवगत कराया जा चुका है।

गुरूवार की शाम को भी गांव के ही कुछ युवक आए तथा क्रेसर पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच कर मंथली रूपए देने की बात को लेकर क्रेसर नहीं चलाने देने की धमकी दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे धर्मवीर, राजेश, सत्यवीर, विक्रम, नरेश, राजेंद्र सिंह, इंद्रसिंह, सोनू, कर्मवीर, कृष्ण, झब्बू, मोती, गोविंद व अन्य कई युवक हाथों में लाठी व सरीए लेकर क्रेसर पर आए तथा क्रेसर पर तोड़फोड़ कर रिकार्ड ध्वस्त कर दिया तथा तीन कर्मचारी संजय सिंह, महावीर व एक अन्य के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। थानाधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि क्रेसर संचालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार कुओं के कनेक्शन व मंथली की कर रहे है डिमांड
क्रेसर संचालक मील ने बताया कि क्रेसर पर धमकी देने वाले लोग चार कुओं के लिए फ्री में बिजली कनेक्शन व मंथली रूपए देने की डिमांड कर रहे है। जिसको लेकर कई बार झगड़े भी हो चुके है। आए दिन क्रेसर पर आकर उक्त व्यक्ति क्रेसर को बंद करवा देते है जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

You might also like