शिक्षाविद् साहित्यकार साथी की स्मृति में काव्य गोष्ठी 22 मई को

कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन होगा आयोजन

चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। जनपद के ख्यातनाम शिक्षाविद् साहित्यकार व कवि रामावतार साथी की सातवीं पुण्यतिथि पर 22 मई को हिन्दी साहित्य संसद चूरू एवं साथी परिवार के सौजन्य से सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।
संसद के अध्यक्ष बनवारी लाल खामोश ने बताया कि प्रति वर्ष यह कार्यक्रम नगरश्री सभागार में आयोजित किया जाता है। मगर इस वर्ष कोरोना महामारी व लॉक डाउन के कारण काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इस मौके पर शहर के नामचीन साहित्यकार व चिंतक लोहिया कॉलेज चूरू में व्याख्याता सुरेंद्र डी सोनी को विशेष साहित्यकार सम्मान से नवाजा जाएगा।

You might also like