रक्तदान शिविर का आयोजन

सीकर,(जी एल सैनी)21 मई। राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर मुकेश भाकर की पहल पर प्रदेश महासचिव बलबीर थोरी के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष जयंत निठारवाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के बैनर तले सनराइज बी एड कॉलेज सीकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला महासचिव जयदत्त जांगिड़ ने बताया की मुख्य अथिति के रूप में सुभाष मील, शिव भगवान नागा, नरेन्द्र बाटड़, रामदेव सिंह खोकर, केसर खीचड़, राजेंदर भीचर उपस्थित रहे। निठारवाल के नेतृत्व में हुए रक्तदान शिविर में तनसुख ओला, अनिल कुमावत, विधान सभा अधयक्ष सीकर विकाश  मुंड, दांतारामगढ़ अध्यक्ष  मुकेश गढ़वाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर कुल में 136 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया जिसे विभिन्न बल्ड बैंको में जरुरत के अनुसार भिजवाया गया। रक्तदान शिविर के पश्चात 100 जरुरत मंद परिवारों को फल, सब्जी एवं राशन वितरण करके हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाने का प्रण लिया।

You might also like