केडिया ने गोशाला में करवाया दोहिते का तुलादान

निसं
बुगाला (नवयत्न) । बाबा सुन्दरदास गोपाल गोशाला जाखल में श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।अध्यक्ष प्रतापसिंह मूंड ने बताया कि समाजसेवी रामकिशन केडिया ने अपने दोहिते प्रानिल का गोशाला में तुलादान कर गौसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के केडिया ने पहले गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया,ततपश्चात अपने दोहिते के वजन बराबर सिक्कों का दान किया, जिसे गोशाला में रह रही गौमाता के चारे एवं देखभाल में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर गोशाला समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान केडिया ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इसमें योगदान देना चाहिए। गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल गोशाला को सहयोग मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और दान की भावना भी मजबूत होती है।

You might also like