केंद्र सरकार से नर्सेज अनुपात को हटाने की मांग
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। एम्स में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती नियमों में महिला व पुरूष का अनुपात 80 व 20 करने के विरोध में मेल नर्सेज ने लॉक डाउन के चलते ट्वीटर पर मुहीम चलाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रधानमंत्री से इस महिला-पुरूष के अनुपात को हटाने की मांग की है।
आंदोलन संयोजक बीआर डेलू ने बताया कि नर्सेज कर्मियों के संगठनों को कमजोर करने के लिए इस प्रकार की नीतियां बनाई जाती हैं। ऑल इंडिया नर्सेज फोरम के अध्यक्ष सुखलाल जाट, राष्ट्रीय सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई संज्ञान नहीं लेना मेल नर्सेज के साथ अन्याय है।
ऑल इंडिया नर्सेज संघर्ष समिति के राजमल रैगर ने बताया कि 28 मई को ट्वीटर पर सेव मेल नर्सेज के नाम से हैश टेग चलाया गया, जो भारत में पांचवें नंबर पर और राजस्थान में एक नंबर पर रहा है। मदनलाल सैनी, भोजराज पिलाणिया, नारायण बेनीवाल, दिनेश चौधरी, भंवरलाल ज्याणी, मुकेश चौधरी, अशोक सिंघड़, अमरसिंह सिहाग, मुकेश सैनी आदि ने सरकार से तुरंत मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।