अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)14 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश) द्वारा केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुरूष और महिला बंदियों की समस्याओं को सुना गया व मौके पर ही महिला जेल अधीक्षक को उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि 13 मई से केन्द्रीय कारागृह बीकानेर के महिला बंदी गृह में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है जिसमें नए प्रवेशित बंदियों को रखे जाने की सुविधाएं पर्याप्त रूप से पाई गई साथ ही केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक को बंदीगण को कोरोना वायरस से बचाव हेतु निर्देशित किया गया। कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु कारागृह का जेल प्रशासन, मेडिकल स्टाफ पूर्ण रूप से सतर्क रहे तथा हर सम्भव प्रयास करें। केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्ध, उप अधीक्षक जेलर अल्लादीन खां, जेल उपअधीक्षक वैभव भारद्वाज, शंकुतला व निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहे।

You might also like