मारपीट के परस्पर मामले दर्ज
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)14 मई। रास्ते व कुरडी पर गोबर डालने की बात को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें 20 व्यक्तियों का आपस में झगड़ा हो गया जिसमें महिलाएं भी सम्मिलित थी जिसमें दोनों पक्षों के 9 लोगों के चोटे आई। इस पर खेतड़ी पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । थाने में 13 लोगो के खिलाफ एक व्यक्ति ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया। थाना अधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों की परस्पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि ढाणी राजाला (बांशियाल) निवासी बसंतीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पड़ौसी प्रकाश, मनोज, नानडराम, विजेन्द्र, अनिल, संजय, अजय, रोशनी, संजना, मीरा, बबीता, संतोष व सरोज ने रास्ते के बारे में मारपीट की। जिसमे हमारे चार जनो के चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तथा पीडि़तो का मेडीकल करवाया। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा ढाणी राजाला (बांशियाल) निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरी पुत्री बबीता कुरडी पर गोबर डालने गई तब बसंतीलाल, मंजू, प्रवीण, राधेश्याम, सरजीत, सुनिल, किताब देवी मारपीट करने लगे हम आए तो हमारे साथ भी मारपीट की। जिससे परिवार के पांच लोगो के चोट लगी। पुलिस ने दोनो पक्षो के पीडि़तो का मेडीकल करवाया।