जरूरतमंद लोगों के लिए प्रशासन को अनाज देकर खेतड़ी के किसान दे रहे है देश को एकता का संदेश
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)9 मई। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकार अपना पुरा प्रयास कर रही हैं वहीं भामाशाह भी इसमें अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वहीं खेतड़ी क्षेत्र के किसान जरूरतमंद लोगों के लिए प्रशासन को अनाज देकर देश को एकता का संदेश दे रहे हैं और जय जवान-जय किसान के नारे को बुलंद कर रहे हैं।
शनिवार को उपखंड के बाकोटी ग्राम के किसानों ने उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट, एडीशनल एसपी मोहम्मद अयूब खान, वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फगेडिय़ा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव को 83 बोरियां अनाज की सुपुर्द की। जिसमें 10 बोरियां उन्होंने गांव के ही जरूरतमंद लोगों को वितरित की।
उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट ने किसानों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खेतड़ी के किसान अपने खून पसीने की कमाई जरूरतमंद लोगों को भेंट करते हैं यह अपने आप में बहुत बड़ा कार्य है। किसान अमर सिंह ने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र के किसानों ने जब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया तो बाकोटी ग्राम के किसान जिसमें हरीश डोई, बलवान भरगड़, चंद्रभान, प्रकाश, नरेश मेघवाल, राजपाल, राम सिंह, मुकेश यादव, धर्मपाल ने सभी किसानों से संपर्क किया और गांव के देवनारायण मंदिर प्रांगण में अनाज की बोरियां लाकर एकत्रित की और फिर प्रशासन को सूचना कर 83 क्विंटल अनाज प्रशासन के सुपुर्द किया।
इस दौरान ई-मित्र संचालक गोपाल सिंह ने अधिकारियों को मास्क, सैनेटाइजर, पेन डायरी भेंट की तथा गांव के ही निवास टेलर ने एक हजार मास्क बनाकर गांव के लोगों को वितरित किए तथा कुछ मास्क प्रशासन को भी सौंपे। इस मौके पर बनवारीमल, सागरमल, ओंकारमल, भंवर सिंह चौहान, भवानी सिंह, मूलचंद, सुभाष चंद यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।