महाराणा प्रताप जयंती पर समाजसेवी सैनी ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)9 मई। राजस्थान की आन-बान-शान कहे जाने वाले वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को समाजसेवी संजय कुमार सैनी ने खेतड़ी थाना परिसर में एडीशनल एसपी मोहम्मद अयूब खान, थाना अधिकारी शीशराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मिलित कर बेजुबान पक्षियों के लिए 11 परिंडे लगाए।

संजय सैनी ने बताया कि इस लोकडाउन के चलते जहां हर व्यक्ति परेशान हो रहा है तो ऐसे में बेजुबान पक्षियों के लिए तपती गर्मी में पानी की व्यवस्था करना एक पुनीत कार्य है जिसके फलस्वरूप थाने परिसर में 11 परिंडे लगाए गए है। वहीं खेतड़ी थाने में पानी की 20 लीटर की 5 कैन भेंट की।

इस मौके पर अरविंद, सुनील, सुनील मीणा, महेंद्र टेलर, अशोक जाट, अमर सिंह, रोहिताश्व, रविकांत सहित अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like