आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या
लोसल,(नंदलाल गौड़)14 मई। धोद पुलिस थाना इलाके के मोरढूंगा गांव में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक किसान ने जीवनलीला समाप्त कर ली। धोद पुलिस थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया कि मोरढूंगा गांव निवासी करीब पचास वर्षीय खेताराम पुत्र सूरजाराम बलाई ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि खेताराम शराब का आदी था उसने बैंक से भी दो लाख रुपए का केसीसी ऋण ले रखा था।