राजीव गांधी कृषक साथी योजना: 11 किसानों को सौंपे 14.85 लाख की सहायता राशि
कलक्टर बोले, किसान परिवारों को मिलेगा संबल
चूरू,(पीयूष शर्मा)22 मई। कलक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी समिति, चूरू परिसर में राजीव गांधी कृषक साथी योजनांतर्गत 11 कृषकों को 14 लाख 85 हजार रुपए की सहायता राशि के चैक वितरित किए।
इस मौके पर नायक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दी जा रही इस सहायता से किसान परिवारों को संबल मिलेगा। समिति के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी समिति के जरिए संचालित राजीव गांधी कृषक साथी योजनांतर्गत कृषि कार्य करते समय अंग-भंग होने से मृत्यु होने पर पांच हजार से दो लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है। शुक्रवार को 7 किसानों के परिजनों को मृत्यु होने पर 14 लाख रुपए (प्रत्येक को 2 लाख रुपए) व चार किसानों को अंग-भंग होने पर 85 हजार रुपये के चेक सौंपे गए। इस मौके पर समिति के प्रशासक एसडीएम अवि गर्ग, सचिव सुनील गोदारा, जगदीश सैनी सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।