स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव कुल्हार के निधन पर संवेदना

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)10 मई। जिला परिषद सदस्य इजी. प्यारेलाल ढूकिया व प्रधान सुशीला सीगड़ा ने गांव देवरोड़ निवासी स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव कुल्हार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंजी. ढूकिया ने अपनी संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. कुल्हार के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होनें ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You might also like