कुंड में पानी निकालते समय गिरने से हुई मौत
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। तहसील के ग्राम गुंसाईसर में 20 वर्षीय युवती की पानी निकालते समय कुंड में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार फुलचन्द शर्मा निवासी ढ़ाणी बेगा रूपलीसर थाना सरदारशहर में रिपोर्ट दी कि मेरी बहिन की 20 वर्षीय लड़की आज सुबह अपने घर के कुंड में पानी निकालते समय पैर फिसलने से गिर गई। काफी देर बाद वापस नहीं आने से घर वालों ने उसे तलाश किया तो कुंड में उसका शव मिला। कुंड से निकालकर राजकीय जालान अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया व परिजनों को सुपुर्द किया। मामले की जांच शिवपाल राणा को सुुपुर्द की।