कुएं में गिरा नील गाय का बछड़ा

दो घंटे की मशक्कत के बाद रेसक्यू टीम ने निकाला

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)10 मई। जसरापुर गांव के कुएं में शनिवार देर रात को एक नील गाय का बछड़ा गिर गया जिसे रविवार को वन-विभाग की रेसक्यू टीम ने बाहर निकाला। वन अधिकारी विजय कुमार फगेडिय़ा ने बताया कि रविवार को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि जसरापुर गांव में बड़े मन्दिर के पास स्थित कुएं में नील गाय का बछड़ा गिरा हुआ है। सूचना पर रेसक्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो बगैर मुंडेर के करीब सौ फीट गहरा कुआ था जो सूखा हुआ था, कुएं में नीचे मिट्टी भरी हुई थी। ग्रामीणों व लोरिंग मशीन के सहयोग से रेसक्यू टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नील गाय के बछड़े को बाहर निकालकर पशु-चिकित्सक से जांच करवाकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। रेसक्यू टीम में धन्नाराम जाट, साधुराम गुर्जर, ओमप्रकाश डोई, महीपालसिंह रीणवा, रामवतार गुर्जर, दिनेश कुमार, मानसिंह, सत्यवान पूनियां, परसराम मेघवाल, राजेश कुमार, सत्यवीर यादव, भावेश शर्मा, गोगराज सैनी, आशीष मिश्रा, सतीश, विकास मिश्रा, विनीत गुप्ता सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।

You might also like