क्वॉरेंटाइन सेंटर में 1750 मिनरल वाटर की बोतल भेंट
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)27 मई। पिलानी रोड स्थित श्रीधर विश्वविद्यालय में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में सेवाभावी लोगों की ओर से 175 कार्टून मिनरल वाटर की भेंट की गई। नायब तहसीलदार विक्रम सिंह की प्रेरणा से चिड़ावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश मालानी की ओर से 100 कार्टून, विनोद मोदी की ओर से 50 कार्टून एवं शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा की ओर से 25 कार्टून प्रदान किए गए। इस पर भामाशाहों का क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सम्मान किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह यादव, क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रभारी डॉ अनिल लांबा, सेंटर के प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार, डॉ तरुण जोशी, व्यवस्था सह प्रभारी राजवीर सिंह डूडी आदि ने भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, देवीलाल, तेजपाल, सुनील, राजेंद्र, मुकेश सैनी, सुनील शर्मा सहित अनेक कोरोना योद्धा मौजूद रहे।