संत रविदास कलश वंदन यात्रा पहुंची सुजानगढ़

कृष्ण कुमार गाँधी
सुजानगढ़ (नवयत्न)। समाज सुधारक संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सुजानगढ़ पहुंची। स्थानीय रैगर बस्ती स्थ्ति संत रविदास आश्रम में यात्रा का स्वागत अभिनंदन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कलश यात्रा गंगा माता मंदिर से रवाना होकर संत रविदास आश्रम तक पहुंची। कलश पूजन कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी डॉ वासुदेव चावला, सह प्रभारी राकेश जांगिड़, भाजपा नेता संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, निवर्तमान प्रधान मनभरी मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, निवर्तमान पार्षद पुष्पा कुलदीप, जिला प्रवक्ता मनीष दाधीच, पूर्व मंडल अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल काछवाल, निवर्तमान पार्षद गणेश मंडावरिया, दीनदयाल पारीक, गौरव इंदौरिया, तनसुख प्रजापत, रिछपाल बिजारनिया, मनोज पारीक, शर्मिला सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, रामनिवास बुगलिया, प्रेम स्वामी, प्रकाश सोनी, प्रहलाद जाखड़, नरेंद्र भाटी, कमल दाधीच, महावीर सेन, गोपाल पारीक, मुरारी खंडेलवाल, विश्वदीपक काछवाल, सुमित शर्मा, सीताराम माली, रतनलाल नायक, आशीष चोटिया, हिमांशु भाटी, श्याम प्रजापत सहित अनेक लोगों ने पूजन किया। लोकसभा प्रभारी डॉ वासुदेव चावला ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरस संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा ने चूरू लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में पहुंचकर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। राकेश जांगिड ने कहा कि यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर जिस प्रकार आमजन ने पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन किया वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने सदियों पहले समानता, सामाजिक समरसता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। आज उनके विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

You might also like