पचेरी बॉर्डर से झुंझुनूं तक एनएच-11 के लिए भूमि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे-11 पर पचेरी बॉर्डर से झुंझुनूं तक सड़क निर्माण होना है। इसके लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुहाना एसडीएम शकुंतला ने बताया कि जिन खातेदारों की भूमि नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, वे अपने दस्तावेज उपखंड कार्यालय बुहाना में जमा करवाएं। दस्तावेज पूरे होने पर मुआवजा राशि जल्द खातेदारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जाएगी। खातेदारों को आवेदन पत्र के साथ दो फोटो, दो गवाहों सहित शपथ पत्र, जमाबंदी, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। एसडीएम ने खातेदारों से समय पर दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है, ताकि भूमि का मुआवजा जल्द जारी हो सके और केंद्र सरकार की सड़क परियोजना तय समय में पूरी की जा सके।

You might also like