हाथी पार्क के पास श्रमदान, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रोजेक्ट की ओर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत गुरुवार को केसीसी प्रथम सेक्टर स्थित हाथी पार्क के पास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा के सानिध्य में हुए अभियान में केसीसी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथÓ थीम के तहत पार्क के आसपास सफाई कर कचरा एकत्रित किया गया। वीके इंद्रा ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखा जा सकता है। मुन्नालाल जैदिया ने स्वच्छता पखवाड़े के उद्देश्य और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में मनीष गवई, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार, जयंत मुखोपाध्याय, डॉ. दीपिका खुराना, नागेश राजपुरोहित, अशोक पूनियां, घनश्याम, एनके कौशिक, महेंद्र सैन, अजय प्रताप सिंह, बाबूलाल सैनी, अरविंद कुमार, सुमन गोस्वामी, बिमला देवी, अंची देवी, आनंदी शर्मा, राजेश सैनी, पिंकी, संदीप सहित अन्य ने श्रमदान किया।