लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को मिला अंतरराष्ट्रीय चार्टर
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को अंतरराष्ट्रीय लायंस संगठन का चार्टर मिल गया है। रविवार को फतेहपुर के मयूर होटल में आयोजित समारोह में निर्वतमान प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी ने क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड को अंतरराष्ट्रीय चार्टर प्रदान किया।
समारोह में पीडीजी एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक, क्लब सचिव एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड, कोषाध्यक्ष लायन रामअवतार सिंह रेसवाल, स्पॉन्सर क्लब फतेहपुर शेखावाटी के अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुरेश जाखड़, सचिव एमजेएफ लायन डॉ. दलीप सिंह, पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन रीता चौधरी, लायन मंजू जाखड़ और जोन चेयरपर्सन लायन हेमेंद्र तिवाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को लायंस पिन लगाकर सम्मानित भी किया गया। चार्टर मिलने पर क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और अब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा मानव सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा कार्य किए जाएंगे।