लोकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की टीम ने किया 10 दुपहिया वाहनों को जब्त

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)10 मई। कोरोना वायरस के चलते हुए लोकडाउन में भी लोकडाउन व सरकार की एडवाइजरी की पालना नहीं कर रहे हैं। वायरस के संक्रमण के बचाव को लेकर पुलिस प्रशासन आमजन को समझाइश करने में लगा हुआ है।

रविवार को राजकीय अजीत अस्पताल के सामने पुलिस विभाग की टीम ने लोकडाउन का उल्लंघन करने, मास्क नहीं लगाने और दो सवारी दुपहिया वाहन पर घुमते हुए पाए जाने पर 10 वाहनों को जब्त किया। जब पुलिस विभाग की टीम कार्यवाही करने लगी तो लोग पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आए।

कार्यवाही के दौरान थाना अधिकारी शीशराम मीणा, रामनिवास मीणा, मयंक कुमार, राकेश कुमार, महेश कुमार सहित अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like