कलयुगी मां-बाप ने किया शर्मसार
गुढागौडज़ी कस्बे में मिला भ्रूण
गुढागौडज़ी,(मौ. जावेद)3 मई। कलयुगी मां-बाप के काले कारनामे ने गुढ़ागौडज़ी को शर्मशार कर दिया है। कफ्र्यू के दौरान गुढ़ागौडज़ी के भैरू कॉलोनी में एक नवजात शिशु का भ्रूण मृत अवस्था में मिला है। एएसआई रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि फोन के जरिए सूचना मिली कि भैरू कॉलोनी में एक भ्रूण दीवार पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर भ्रूण को उतारा और गुढ़ागौडज़ी सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। डॉ मोहनलाल सौकरिया ने बताया कि भ्रूण करीब छ: महीने का था। भ्रूण लडक़े का था। जिसका वजन करीब छ: सौ ग्राम है। अब हैरान करने वाली बात यह है कि कफ्र्यू में भी कलयुगी मां-बाप ने ये काला काम कैसे कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण का टोडी ग्राम पंचायत में दाह संस्कार किया गया।