राजस्थान प्रगतिशील संस्थान की ओर से लोकडाउन में सेवा कार्य जारी
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)10 मई। राजस्थान प्रगतिशील संस्थान (रजि.) की ओर से लोकडाउन के चलते सेवा कार्य जारी है। संस्थान की ओर से अब तक 619 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरीत किया जा चुका है। जानकारी देते हुए संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने बताया कि यह खाद्य सामग्री किट खटीक समाज के भामाशाहों से प्राप्त आर्थिक सहयोग से संगठन द्वारा बनाई गई टीम द्वारा चिह्नित जरूरतमंद परिवारों को वितरीत की गयी।