सादगी पूर्वक मनाई भगवान परशुराम की जयंती, समाज में एकता लाने का दिया संदेश
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी के उपखंड कार्यालय के सामने जनसेवा समिति की ओर से रविवार को भगवान परशुराम का जयंती उत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजा कर मंत्रोच्चारण किया गया। कार्यक्रम में पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि भगवान परशुराम ने विष्णु को अवतार लेकर सृष्टि को बचाने का काम किया था। आज उनके आदर्शों को अपना कर ब्राह्मण समाज आगे बढ़ रहा है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म एवं संस्कृति को बनाए रखने के लिए हिंदू धर्म में अनेक संत और महात्मा हुए।जिन्होंने आमजन व विश्व के कल्याण के लिए अपना अहम योगदान दिया है। विश्व जन कल्याण की कामना करते हुए भगवान परशुराम से आराधना की गई है। भगवान परशुराम एक महान ऋषि हुए, जिन्होंने अपनी तपस्या से मनुष्य के हित में अनेक कार्य किए, जिनको लेकर उन्हें याद किया जाता है। परशुराम जयंती पर समाज के लोगों को एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए जन जन के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके अलावा खेतड़ीनगर के हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जयंती की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजेश सांखला, गोकुल चंद सैनी, सुरेश शाह, अरविंद सिंह निर्वाण, भूपेंद्र सिंह सोढा, रोशन लाल सैनी, बाबूलाल सैनी, गोकुल, किरण कुमार, सीताराम कुमावत, सुरेश कुमार कुमावत, रोशन लाल, जुगल किशोर सैनी, पार्षद हरेंद्र छनानिया, रामावतार जांगिड़, रतन लाल पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।