डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से हटाकर मांदरी पावर हाउस से जोड़ा
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव को अब डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से हटाकर मांदरी पावर से जोड़ा गया है। बिजली के लोड़ को कम करने के लिए बिजली विभाग द्वारा यह प्रयोग किया गया है। डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से नालपुर को हटाने के लिए ग्रामीण पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मांदरी फिडर से नालपुर गांव तक विद्युत लाइन लगभग पूर्ण रूप से करवाया जा चुका है, केवल नालपुर गांव का कनेक्शन जोड़ना बाकी था। ग्रामीणों द्वारा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को की बार समस्या से अवगत करवाया गया। जिस पर आमजन की समस्यायों को देखते हुए बिजली विभाग ने यह कदम उठाया है। नालपुर पंचायत के समस्त ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में विभाग की लापरवाही की वजह से यह समस्या पूरे ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही थी। फतेहपुरा -नालपुर फीडर में लगभग 1600 कनेक्शन है । फीडर लाईन लगभग 10 किलोमीटर लम्बी है जो तकनीकी दृष्टि से अत्यधिक असुरक्षित ,जर्जर स्थिति में है । कोई भी जन-धन हानि विद्युत दुर्घटना, पशु हानी होने का अंदेशा बना रहता था। जिस पर ग्रामीणो ने तत्काल प्रभाव से नालपुर गांव को डाडा फतेहपुरा पावर हाउस से हटाकर मांदरी पावर में जोड़ने की मांग की जा रही थी। आए दिन होने वाली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस संबंध में एईएन बृजपाल सिंह ने बताया कि डाडा फतेहपुरा पावर हाउस के अधीन चार गांव आते थे, जिस पर लोड़ अधिक होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोड़ कम करने के लिए नालपुर, बिस्सा को मांदरी पावर हाउस से जोड़ा गया है। अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।